गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना गोड़धोइया नाला पर सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) ने अब लोहे की जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से कमिश्नर अनिल ढींगरा के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लगभग 9.50 किलोमीटर लंबे गोड़धोइया नाला का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जहां-जहां नाला निर्माण शेष है, वहां समानांतर सीवर लाइन भी बिछाई जा रही है। गोड़धोइया नाला की शुरुआत जंगल छत्रधारी क्षेत्र के लालगंज गांव से होती है। शुक्रवार से वहां चार फीट ऊंची लोहे की जाली लगाने का काम शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक करीब 100 मीटर क्षेत्र में जाली स्थापित की जा चुकी थी। योजना के तहत पूर...