गाजीपुर, मार्च 8 -- जमानियां। सुरक्षा के मद्देनजर बैंकों की चेकिंग कोतवाली पुलिस ने की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की जांच की। बैंक के अंदर और बाहर संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को चेताया। इसके साथ ही बैंक परिसर के सामने खड़े वाहनों की भी जांच की गई। ग्राहकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई मदद ना लें। इसके लिए कर्मचारी से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.