हाजीपुर, फरवरी 15 -- शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 06 बजे से रात के 09 बजे तक बाइक, टेम्पो और चार पाहिया वाहनों के परिचालन पर रोक रामाशीष चौक से गांधी चौक तक दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन बंद रहेगा यादव चौक से डॉकबंगला रोड के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा हाजीपुर। नगर संवाददाता महाशिव रात्रि पर बाबा पतालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाली पारम्परिक भगवान भोले नाथ की बारात सह झांकी की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृद्ध रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुरख्ता प्रबंध किया है। झांकी निकलने वालों मार्गों से लेकर शहर के अन्य महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर 60 मजिस्ट्रेट 370 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के कई मार्गों पर बाइक सहित तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन का आवागमन सुबह 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक पूर्णतः बंद किया ग...