छपरा, नवम्बर 29 -- छपरा, एक संवाददाता। डीएम अमन समीर व एस एसपी डॉ कुमार आशीष ने 181 अफसर व पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार की सुबह छपरा मंडल कारा में लगभग दो घंटे तक संयुक्त रूप से छापेमारी की। हालांकि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ । छापेमारी पुरुष बंदी के 25 वार्ड, महिला बंदी के 4 वार्ड ,आठ सुरक्षा कर्मियों के कक्ष व मंडल कारा के चार अस्पतालों में की गई। जानकारी के मुताबिक छापेमारी सुबह 5.25 से 7.25 तक हुई। छापेमारी के बाद डीएम व एस एसपी ने कहा कि यह छापेमारी सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर की गई है । जिला में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल कारा छपरा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिलाधिकारी, सारण अमन समीर व वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.