बलिया, जनवरी 7 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में मंगलवार की रात दाखिल हुए चोरों ने पूरे ब्रांच को खंगाला। वैसे बैंक अफसरों का दावा है कि सभी सामान सुरक्षित है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी आदि के आधार पर इस प्रकरण की तहकीकात कर रही है। कोतवाली से सौ मीटर की दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को देर शाम बंद कर कर्मचारी चले गये। इसी बीच देर रात पहुंचे चोरों ने ऊंची चाहरदीवारी को तोड़कर परिसर में पहुंचे। इसके बाद बैंक भवन के पीछे मौजूद खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल तथा प्लाई को उखाड़कर अंदर दाखिल हो गये। बुधवार की सुबह बैंक के कर्मचारी सामने से ताला खोलकर शाखा में पहुंचे तो अस्त-व्यस्त पड़े सामान को देखकर उन्हें चोरी की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.