गिरडीह, जनवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के वर्कशॉप में अपराधियों ने जमकर उत्पाद मचाया। हथियार के साथ अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात तीन सुरक्षा कर्मचारियों को लगभग साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया । कॉपर तार, सीसीटीवी की डीवीआर मशीन सहित हजारों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। अपराधियों ने हजारों का नुकसान भी पहुंचाया है। वर्कशॉप में रखा वेल्डिंग मशीन पलट दिया। जिससे उसका सारा तेल जमीन पर बह गया। लूटपाट की घटना मंगलवार रात करीब डेढ़ से दो के बीच की है। बंधक बनाए गए सुरक्षाकर्मी श्याम सुंदर महतो ने बताया कि मंगलवार रात डेढ़ बजे के करीब हथियार से लैस होकर अपराधी वर्कशॉप में प्रवेश कर गए। ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी उन्हें, अर्जुन सिंह व एक अन्य को रिवाल्वर की नोक पर बंधक बना लिया और जमकर उत्पात मचाया। ...