वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी। उमरहां में स्वर्वेद महामंदिर में आयोजन के दौरान उमड़ी भीड़ के मद्देनजर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीना ने बुधवार को वहां कार्यक्रम स्थल, पार्किंग क्षेत्र, मुख्य मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार का निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों, थानाध्यक्षों, पुलिस बल, यातायात पुलिस, फायर यूनिट को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, भीड़-नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग एवं पैदल मार्गों को सुगम बनाने, पार्किंग स्थलों के पृथक्करण एवं व्यवस्थित संचालन, मार्गों पर पेट्रोलिंग, ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...