बोकारो, अक्टूबर 5 -- बेरमो, प्रतिनिधि। शनिवार को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी प्रक्षेत्र द्वारा एएडीओसीएम यानी अमलो परियोजना में सुरक्षा एवं कल्याण समिति के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संगठन द्वारा परियोजना में अनेकों प्रकार की त्रुटियां पाई गई, फिर चाहे वह सुरक्षा हो कल्याण के विषयों पर संगठन द्वारा प्रबंधन को अवगत कराया गया। प्रबंधन की ओर से संज्ञान में लेकर सकारात्मक पहल का संगठन को आश्वासन दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, परियोजना अध्यक्ष फुली गोप व परियोजना सुरक्षा सदस्य प्रमोद शर्मा तथा प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक मुनीनाथ सिंह, अभिषेक सिन्हा, कमल कुमार उपाध्याय एवं अर्पण गोल्डर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.