देहरादून, मार्च 5 -- एफआरआई स्थित केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा की ओर से बुधवार से विभिन्न राज्यों सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए वन्यजीव व्यापार और तस्करी की तीन दिवसीय ट्रेनिंग शुरू की गई। सात मार्च तक चलने वाली इस ट्रेनिंग में देश भर में वन्यजीवों की तस्करी और उनके इंटरनेशनल व्यापार को लेकर विभिन्न तरह की जानकारियां दी जाएंगी। जो कि आगे तस्करी व व्यापार रोकने में कारगर साबित होगी। ट्रेनिंग में उत्तराखंड, असम और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से कुल 29 अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभागियों में सशस्त्र सीमा बल , पुलिस विभाग, विशेष कार्य बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल , केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर , आपराधिक जांच विभाग , खुफिया पुलिस विभाग , रेलवे सुरक्षा बल और क्राइम ब्रांच आदि विभाग के अधिकारी शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.