झांसी, जनवरी 31 -- उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सबलगढ़ से बीरपुर आमान परिवर्तन के तहत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के दो दिनी निरीक्षण में शनिवार रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राज कुमार वानखेड़े व मंडल रेल प्रबंधक अनिरूद्ध कुमार के साथ विजयपुर हाल्ट से बीरपुर तक के रेलखंड का वैधानिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन को देखा। ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स सहित अन्य सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता के बारे में पूछा। गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार सं...