नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर एएसपी गिरपुंजे की शहादत का बदला ले लिया है। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं, बीजापुर में एक अन्य अभियान में दो नक्सलियों को मारा गया है। सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई में खूंखार माओवादी एसीएम हितेश और मंगडू भी मारा गया है। हितेश कोंटा के पास नौ जून को हुए उस आईईडी हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें तत्कालीन एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की जान गई थी। उस घटना को एसीएम हितेश ने ही अंजाम दिया था। मंगडू भी इस आईईडी ब्लास्ट में लिप्त था। आज जवानों ने एएसपी आकाश राव की शहादत का बदला ले लिया। सुकमा की एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि इस मुठभेड़ में मारा गया एक अन्य नक्सली मंगडू कई सालों से माओवा...