चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- सारंडा मुठभेड़ में मारे गये इनामी नक्सली अनमोल के दस्ते के उम्ब्लेन ने राउरकेला में किया सरेंडर -मंगलवार को एसपी ऑफिस में डीआईजी के समक्ष किया सरेंडर -प. सिंहभूम के छोटानागरा थाना क्षेत्र के हलामूली का है रहनेवाला -सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 22 जनवरी को मारा गया था अनमोल राउरकेला (जमशेदपुर), संवाददाता प. सिंहभूम के सारंडा मुठभेड़ में मारे गये 90 लाख के इनामी नक्सली अनमोल के दस्ते के उम्ब्लेन होनहागा उर्फ प्रभु ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। सरकार की पॉलिसी से प्रभावित होकर ओडिशा के राउरकेला एसपी ऑफिस में डीआईजी की मौजूदगी में सरेंडर कर दिया। इस दौरान एसपी नितिन बाघवानी भी मौजूद रहे। उम्ब्लेन सारंडा जंगल में सक्रिय नक्सलियों के लोकल गुरिल्ला स्क्वाड का मेंबर (एलजीएसएम) था और साउथ छोटानागरा डिविजन (एससीडी) में सक्रिय...