गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। नए साल के जश्न के दौरान शुरू हुआ दोस्तों का विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के घर पहुंचकर हंगामा किया और वहां तैनात सुरक्षाकर्मी को कार से 30 मीटर तक घसीटकर लहूलुहान कर दिया। गुरुग्राम की थाना डीएलएफ फेज-एक पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक गौरव को दिल्ली के सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार और आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में डीएलएफ फेज-एक में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि एक जनवरी 2026 की सुबह करीब 7:35 बजे वह अपने मालिक के घर के बाहर सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने वहां खड़ी उसके मालिक की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी। जब सुरक्षाकर्मी ने विरोध किया और चालक से एक्सीडेंट का कारण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.