कानपुर, जून 14 -- कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के 11 साल सुशासन अभियान की कड़ी में भाजपा उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण में मंडलवार संकल्प सभाएं हुईं। इसमें भाजपा पदाधिकारियों ने जनहित समस्याओं के 11 संकल्प भी लिए। कैंट में हुई संकल्प सभा में सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तीकरण की भाजपा गारंटी लेती है। पीएम मोदी ने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए डिफेंस सेक्टर को मजबूत ही नहीं किया बल्कि आपरेशन सिंदूर के जरिए नारी सम्मान का सुरक्षा की मिसाल पेश कर दी। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने निराला नगर मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा में कहा कि नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र ने देशवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। भाजपा दक्षिण ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.