पौड़ी, दिसम्बर 12 -- श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडोली से घोड़ीखाल के बीच प्रस्तावित सुरंग निर्माण का पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध किया है। समिति ने सुरंग निर्माण होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को प्रेस को जारी एक बयान में समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि पौड़ी की खुशहाली के विरोधियों के चलते आज ऐसे हालात बनते जा रहे हैं जहां पौड़ी शहर के अस्तित्व में खतरा मंडरा रहा है। कहा कि कुछ पौड़ी विरोधियों की मंशा यही है कि पौड़ी हमेशा सुनसान रहे यहां विकास की जगह खामोशी रहे लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी कामयाब नही होने दिया जाएगा। कहा कि अगर पौड़ी को बाईपास करते हुए घोड़ी खाल से गडोली सुरंग का निर्माण किया गया तो समिति उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कहा कि इस सुरंग को लेकर 800 करोड़ के बजट की व्यवस्था की बात ...