गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। देलही पब्लिक स्कूल बड़हलगंज में आयोजित भारत स्काउट और गाइड के तहत छात्र/छात्राओं ने प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण किया। प्रशिक्षण समापन पर मुख्य अतिथि स्कूल की प्रबंधक मीना गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों को अनुशासित जीवन जीने एवं विषम परिस्थिति में कम संसाधन में जीवन जीने की कला सिखाता है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे को राष्ट्रहित में एक सुयोग्य नागरिक के रूप में तैयार करता है। स्काउट प्रशिक्षक ऋतुराज एवं शशि प्रकाश ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन की जानकारी, घर-घर तिरंगा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रध्वज को सुरक्षित रखना, ध्वजारोहण करने की विधि जानकारी, स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा,...