जहानाबाद, फरवरी 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सुमेरा पंचायत में बन रहे डब्लूपीयू को कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद बीडीओ मृत्युंजय कुमार और स्वच्छता समन्वयक अनिल कुमार घटनास्थल का दौरा किया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर लोगों को समझाया गया। इस तरह के नुकसान पहुंचाने से विकास प्रक्रिया बाधित होती है। यह कार्य आप लोगों की सेवा के लिए कराया जा रहा है ताकि गांव में स्वच्छता रहे। इसके पूर्व भी एक बार नुकसान पहुंचाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...