बस्ती, नवम्बर 18 -- बस्ती। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय विजय कुमार कटियार की अदालत ने एक किशोर की हत्या करने व साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से लाश गायब करने के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 11-11 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं अदा करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतनी पड़ेगी। न्यायाधीश में मामले में शेष दो महिला आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया है। शासकीय अधिवक्ता अजय बहादुर पाल व प्रदीप ओझा ने बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी राजेश चौधरी ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह ग्राम श्रीपालपुर टोला कटहापुर, थाना वाल्टरगंज का रहने वाला है। उसका बेटा सुमित चौधरी 30 सितम्बर 2017 को ज्योति यात्रा में गया था। वहीं ये वह लापता हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.