जामताड़ा, जनवरी 8 -- सुमित शरण होंगे भाजपा जामताड़ा जिला अध्यक्ष, नामांकन प्रक्रिया संपन्न जामताड़ा,प्रतिनिधि। बीजेपी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बुधूडीह स्थित जिला कार्यालय में संगठन पर्व के अवसर पर जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरूवार को संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में जामताड़ा जिला अध्यक्ष के रूप में सुमित शरण ने और प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में माधव चंद्र महतो एवं हरिमोहन मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं निर्वाचन की प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी बबन गुप्ता की अगुवाई में संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में गिरिडीह की भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश और जिला चुनाव सह अधिकारी सुकुमुनी हेंब्रम एवं मितेश शाह उपस्थित रहे। मौके पर जिला चुनाव अधिकारी बबन गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.