संभल, जनवरी 4 -- भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने सुमित यादव को संगठन को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने आशा व्यक्त की कि सुमित यादव अपने क्षेत्र के किसानों एवं मजदूर भाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे तथा संगठन की लोकप्रियता और मजबूती को आगे बढ़ाएंगे। इस मनोनयन से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर डॉ. खेमकरण यादव, डॉ. राजपाल यादव, डॉ. अंकित यादव, अजय गुर्जर, उदित यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.