मधुबनी, फरवरी 22 -- कलुआही। लोजपा के जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह ने कलुआही प्रखंड के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुमित सिंह उर्फ टींकू को कलुआही प्रखंड के लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। शुक्रवार को कलुआही के प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह के आवास पर जिलाध्यक्ष ने सुमित सिंह उर्फ टींकू को मनोनयन पत्र सौंपा। इनके मनोनयन पर पंचायत समिति सदस्य दयाराम पासवान, मुकेश मंडल, विवेक कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, राकेश कुमार मिश्रा सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...