अल्मोड़ा, अक्टूबर 12 -- रानीखेत। देहरादून में सम्पन्न उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के चुनाव में टेनिस खिलाडी रानीखेत निवासी सुमित गोयल को महासचिव चुना गया। वार्षिक महासभा में नए पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया। चयनित पदाधिकारी अगले चार वर्षों तक उत्तराखंड में टेनिस के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। एसोसिएशन के लिए पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। सुमित गोयल को महासचिव बनाए जाने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने कहा कि सुमित को जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश में टेनिस को मजबूती मिलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.