फतेहपुर, जून 27 -- खागा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल गर्ग गुट में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरूवार को महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें व्यापारियों की सर्वसम्मति से सुमन सिंह को महिला नगर अध्यक्ष, योगमाया को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान महिलाओं को जागरूक होने की अपील की गई। नगर के नगर पंचायत परिसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप्र उद्योग व्यापार मंडल (गर्ग गुट) की महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि महिला कार्यकारिणी का मुख्य उददेश्य महिलाओं के व्यापारिक हितों को बढावा देना है। इससे क्षेत्र की व्यापारी महिलाओं को नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के जर्जर नौबस्ता रोड निर्माण के लिए जल्द ही विशाल जन आंदोलन का अल्टीमेटम दिया ह...