अररिया, फरवरी 20 -- अररिया, एक संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (मीडिया पैनलिस्ट) बनाये गए हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख पवन खेड़ा ने सुमन कुमार मल्लिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। यह जानकारी स्वयं श्री मल्लिक ने दी है। श्री मल्लिक ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में मनोनीत होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य सह राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ ही कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.