देहरादून, फरवरी 6 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमन नगर स्थित एक स्क्रैप गोदाम में देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की दमकल इकाइयां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में फैलने से पहले ही आग को नियंत्रित कर लिया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...