जामताड़ा, मार्च 8 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। क्षेत्र के सिमलडूबी पंचायत अन्तर्गत मंझलाडीह गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय रात्री को वृन्दावन धाम के कथावाचक धर्मप्राण हरिदास अंकित कृष्ण के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत भगवान कपिल देव मुनि का प्रसंग, ध्रुव चरित्र, सती चरित्र, बिदुर संवाद आदि" प्रसंग के बारे में मधुर वर्णन किया। इस चित्ताकर्षक प्रसंग में कथावाचक ने व्याख्यान करते हुए कहा कि ब्रह्मा जी ने दक्ष को समस्त प्रजापतियों का अधिपति बना दिया, तो इससे दक्ष का अभिमान और भी बढ़ गया। उसने पहले वाजपेय यज्ञ किया, फिर ब्रहस्पतिसव नामक महायज्ञ प्रारम्भ किया। उस उत्सव में सारे ब्रह्मर्षि, देवर्षि, पितर, देवता आदि सब-के-सब अपनी-अपनी पत्नियों सहित सज-धज कर जा रहे थे। आकाश मंडल में उन सब को विमानों से जाते हुए सती जी ने देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.