अमरोहा, जून 5 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जन चौपाल लगाने की अपील की। विश्व पर्यावरण दिवस पर आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। कहा कि 10 जून को महाराजा सुहेलदेव राजभर का विजय दिवस गांव बिकनी में डा.जगत सिंह गुर्जर के आवास पर मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव लोकेश जाटव, अतिकुर रहमान, मोहम्मद यूनुस सैफी, रमेश चौहान, आदेश अमरोही आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...