लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सुभासपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व संगठन मंत्री जाफर नकवी ने पार्टी से इस्तीफा देकर नया दल बना लिया है। वह राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और गोपाल राय को इसका संरक्षक बनाया गया है। जाफर नकवी ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर मुसलमानों के साथ धोखा किया जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए राजभर ने मुसलमानों का वोट लिया और उनके हितों के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे में अब सुभासपा में उनका दम घुट रहा था। नकवी ने दावा किया कि उनके साथ बड़ी संख्या में सुभासपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए का सहयोग करेगा। अल्पसंख्यकों को उनका हक व सम्मान दिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.