बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। सुभासपा रैली में भाग लेने आजमगढ़ गई रिजर्व बस की सीट पर बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में हुई कहासुनी को लेकर मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सरिया, सब्बल, हॉकी व डंडे से लैस होकर मनबढ़ों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर नुकसान किया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौर थानाक्षेत्र के बभनगावां खुर्द निवासी उमेश राजभर ने कोतवाली में तहरीर देकर बतााया है कि गत 18 जनवरी को बस की सीट पर बैठने की बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर जब बस रोडवेज पर होटल शिवाय के सामने पहुंची तो विपक्षी एकजुट हो गए। सरिया, सब्बल, हॉकी व डंडे से लैस होकर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.