महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की, जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व जिला प्रभारी जीतेंद्र सिंह रहे। बैठक में संगठन की मजबूती व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि जीतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान को तेज करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर कार्यकर्ताओं में बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल जीतेंद्र पासवान, प्रदेश महासचिव श्रम प्रकोष्ठ शैलेश गुप्ता व सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि जिल...