कोडरमा, जनवरी 13 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। पिपचो बाजार के समीप बेको निवासी सुभाष राणा की हत्या के विरोध में मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च मृतक के गांव बेको से प्रारंभ होकर पिपचो बाजार पहुंचा, जहां यह एक जनसभा में तब्दील हो गया। मार्च के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हत्याकांड के शुरुआती दो दिनों तक पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक रही, लेकिन इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक केवल तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले को दबाने का प्रयास किया है, जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों को जानबूझकर छोड़ा गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर विनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.