आगरा, जनवरी 5 -- स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार जन जागरूकता और प्रवर्तन की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जोन छत्ता अंतर्गत वार्ड संख्या 92 (बिजलीघर) के सुभाष बाजार क्षेत्र में एंटी प्लास्टिक अभियान चलाया गया। जोनल सेनेटरी ऑफिसर आशुतोष वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम की सूचना, शिक्षा एवं संचार टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान ठेले-पटरी वालों और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसका उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की गई। टीम ने दुकानदारों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है, जिससे नालियों का जाम होना, जलभराव, पशुओं को नुकसान और शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है। यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर...