हजारीबाग, जुलाई 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी दिनेश प्रजापति का अपहरण के बाद हत्या के आरोप में बड़कागांव थाना कांड संख्या 180/ 25 के नामजद अभियुक्त सुभाष प्रजापति को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि दिनेश प्रजापति की पत्नी संगीता देवी द्वारा 8 जुलाई 2025 को पैसा लेनदेन को लेकर पति दिनेश प्रजापति को अपहरण करने का आरोप सुभाष प्रजापति पिता महेश प्रजापति पर लगाई थी। दर्ज मामले के आलोक में अपहरण दिनेश का खोजबीन करते हुए दस जुलाई को अभियुक्त सुभाष प्रजापति के घर समीप बदमाशी नदी के पास स्थित एक कुआं से लापता युवक दिनेश प्रजापति के शव को बरामद किया गया था। साथ ही साथ सुभाष प्रजापति को हिरासत में ली गई थी। हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.