लातेहार, जनवरी 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क में लगी ग्रिल की चोरी होने की सूचना मिली है। क्लब के सदस्य ग्रिल का पता लगाने में जुट गए हैं। बताया जाता है कि रविवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा पार्क में लगाई गई एक ग्रिल को उखाड़ लिया गया है। बता दे कि पूर्व में इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया था। इस पार्क में बच्चे आकर खेलते हैं। ग्रिल के उखाड़ने से पशुओं के उसमें प्रवेश करने की संभावना बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...