बोकारो, फरवरी 19 -- बेरमो। फुसरो के सुभाष नगर शिव मंदिर के बगल में ओंकार पीठ आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी अखंड मंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव जी का आर्विभाव दिवस सह गुरु जयंती समारोह 20 व 21 फरवरी को मनाया जायेगा। गुरु उपासना, नगर भ्रमण व महाप्रसाद वितरण होगा। आयोजन समिति के दीपक रवानी और समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने संबंधित व्यवस्था उपलब्ध कराने पर नगर परिषद फुसरो के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...