हल्द्वानी, सितम्बर 16 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के सुभाषनगर बिजलीघर से मंगलवार को डेढ़ घंटे तक सप्लाई बंद रही। बिजलीघर में तकनीकी दिक्कत आने पर आपूर्ति फेल हो गई। सुबह के समय बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर दिन हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह 9 बजे सुभाषनगर बिजलीघर मे तकनीकी दिक्कत आते ही इससे जुडे क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। विभागीय कार्मिकों ने इसे ठीक कर 10.30 बजे फिर से आपूर्ति बहाल की। इससे लोगों को डेढ़ घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी यूके भाष्कर ने बताया बारिश के दौरान नमी बनने से तकनीकी दिक्कत आने पर सप्लाई बंद रही। इसका समाधान कर तत्काल आपूर्ति बहाल की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...