पाकुड़, दिसम्बर 2 -- बढ़ती ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर सोमवार को सुभाष चौक में अलाव की व्यवस्था कराई गई। ताकि आवागमन करने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके। अलाव जलाए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। सीओ ने बताया कि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और आमजन, दिहाड़ी मजदूर, राहगीर एवं बाजार क्षेत्र में काम करने वाले लोग ठिठुरन से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से अलाव की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.