बोकारो, जनवरी 12 -- बेरमो। भाकपा माले गोमिया प्रखंड सह आजाद हिंद फौज संघर्ष समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि होसिर पूर्वी पंचायत स्थित सुभाष चौक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के समक्ष महीनों से हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी है। इसपर स्थानीय जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं। कहा कि आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनेगी। समिति के उपाध्यक्ष देवेन्द्र राम व सदस्य धीरज पासवान साफ सफाई में भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...