बरेली, फरवरी 21 -- बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की प्रगतिनगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब एक बजे के बीच हुई। सीने में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार प्रगतिनगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जोगेंद्र मूलरूप से गांव तिगरा खानपुर थाना आंवला के रहने वाले थे। यहां वह अपनी पत्नी अनीता के साथ रहते थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वे दोनों बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे मकान की छत पर आहट सुनाई दी। इस पर वे दोनों जीने से छत की ओर जाने लगे। इसी दौरान ऊपर खड़े दो बदमाशों में से एक ने जोगेंद्र पर फायर कर दिया। गोली उनके सीने में लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमल...