बरेली, नवम्बर 21 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्तियों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पहली घटना बग्गा कॉलोनी की है, जहां 65 वर्षीय अजयपाल सिंह ने गुरुवार रात अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भतीजे प्रमोद सिंह के वहां जाने पर घटना का पता चला। अजयपाल अकेले रहते थे और भतीजे ने उन्हें फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दूसरी घटना प्रजापति कॉलोनी की है, जहां 28 वर्षीय अमन प्रजापति ने भी गुरुवार रात खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि अमन का पत्नी काजल से विवाद चल रहा था और वह कुछ समय से मायके में रह रही थी। परिवारवालों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.