बरेली, फरवरी 22 -- सुभाषनगर और इज्जतनगर के दो घरों में ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर में पुरवा बब्बन खां की चर्च वाली गली में रहने वाले रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को वह सपरिवार शादी में गए थे। 20 फरवरी की रात एक से तीन बजे के बीच घर में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और ढाई तोला सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी रिपोर्ट वीरसावरकर नगर निवासी राजीव जौहरी ने थाना इज्जतनगर में लिखाई है। राजीव का कहना है कि 15 फरवरी की रात घर के चैनल और दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए। वहां से चोर डेढ़ लाख की नकदी, 53 ग्राम सोने के जेवरात और दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। अगले दिन पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.