मेरठ, दिसम्बर 16 -- सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में निदेशक राजेश चन्द्रा एवं डीन प्रो.रीना बिश्नोई के निर्देशन में डॉ.प्रेम चन्द्रा, अनुराग एवं आशुतोष देशवाल ने ईश्वर चन्द्र विद्यासागर श्रमिक बाल विद्यालय का भ्रमण कर विद्यार्थियों को उनके बाल-अधिकारों की जानकारी दी। उन्हें मूलभूत एवं आवश्यक शिक्षा, जीवन जीने का अधिकार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, भोजन, आश्रय, शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक शोषण से सुरक्षा एवं दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने कहा कि यदि उनके साथ कोई गलत व्यवहार करता है तो वे 1098 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रियांशी, अक्षदीप कौर एवं सृष्टि सिरोही ने 'गुड टच-बैड टच' के बारे में बताया। वहीं कॉलेज में मानवाधिकार संरक्षण को हुई जन जागरुकता रैली में जीवन जीने का अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.