कन्नौज, दिसम्बर 18 -- कन्नौज, संवाददाता। एसआईआर पर कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के 'दूरबीन' वाले बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-भाजपाई पूर्व सांसद अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के बयानों से उलट बोल रहे हैं। जैसे ही यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में आएगी, वे उनकी क्लास लगा देंगे। बीते दिनों एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा था कि एसआईआर सपा के ताबूत पर आखिरी कील साबित होगा। इसके बाद सपा दूरबीन लगाकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कन्नौज की तीन विधानसभा सीटों में करीब तीन लाख वोट कटने का उल्लेख करते हुए कहा था कि एसआईआर से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। इस बयान का वीडियो सामने आने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इसे...