भागलपुर, दिसम्बर 11 -- सन्हौला बाजार में अगले माह होने वाले माघी काली मेला को संपन्न करने के लिए बैठक का आयोजन हुआ। सन्हौला वासी लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान को सर्वसम्मति से मेला का मेड़पति बनाया गया। इसके साथ ही 21 सदस्य वाली कार्यकारिणी समिति का भी चयन हुआ। कमेटी की अगली बैठक फिर की जाएगी। जिसमें मेला संचालक को लेकर विचार-विमर्श किया जायगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...