रांची, फरवरी 18 -- रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय मंगलवार को महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने बारात के साथ शामिल होनेवाली झांकियों और उसके निकलने के मार्गों की जानकारी ली। इस मौके पर पहाड़ी मंदिर महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने उन्हें अंग वस्त्र और पहाड़ी बाबा का प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत के साथ विधायक सुरेश बैठा भी मौके पर मौजूद थे। इस क्रम में महासमिति की बैठक भी हुई। इसमें बारात और इसके संग झांकियों का आकर्षण बढ़ाने पर विचार किया गया। बैठक में संरक्षक कुमार राजा, संयोजक दीपक लाल, अध्यक्ष राजेश साहू, गगन कुमार, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राजकुमार तलेजा, उर्मिला चौधरी, स्वपना चटर्जी, राम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.