गिरडीह, दिसम्बर 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 9 बजे तक कोहरे की चादर से पूरा शहर ढका रहा। इस दौरान जनजीवन की रफ्तार भी रुकी रही। वाहन चालकों को हेड लाईट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा। हालांकि नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को कंपकंपी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर में खिली धूप के बीच भी शीतलहर के चलने से लोग परेशान रहे। शाम ढलते ही फिर से मौसम ठंडा पड़ गया। घर में कैद रहे लोग भी सर्दी से ठिठुरते रहे। बुजुर्ग और बच्चों की हालत सबसे खराब रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी 7.7 डिग्री पर स्थिर रहा। अधिकतम तापमान ऐसे 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रही। शीतलहर अपने चरम पर है। तेज कनकनी और गिरते तापमान से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित है। सुबह-शाम की ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.