मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर। बढ़ती ठंड और गिरते तापमान के कारण जिला शिक्षा विभाग ने बुधवार से सभी सरकारी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से कर दिया है। स्कूल सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। जो स्कूल दो पालियों में चल रहे हैं, वे दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेंगे। सुबह 8 बजे से पहले किसी भी स्कूल के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...