मधुबनी, दिसम्बर 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता । नगर निगम में शुक्रवार को हुई बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और कचरा उठाव प्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने संचालन करते हुए संबंधित शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में ई-रिक्सा और ट्रैक्टर चालकों की उपस्थिति, समय-निर्धारण और बेहतर मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि ट्रैक्टरों में ढ़ाला लगवाकर उन्हें पूरी तरह ठोस बनाया जाए। साथ ही सभी वाहनों के लिए तिरपाल उपलब्ध कराने तथा जहां खराब हैं, उनकी तुरंत खरीद और मरम्मत की जाए। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक कचरा संकलन को अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा गया। इसके अलावा वार्डों में लगे नामपट्टिका एवं बोर्डों की मरम्मत, आवश्यक सफाई और व्यवस्था सुधार तथा डोर टू डोर वाहनो...