मिर्जापुर, दिसम्बर 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे तक कोहरा रहा। इसके बाद धूप हो गयी। इससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं शाम को चार बजे के बाद फिर गलन बढ़ गयी। गलन शुरु हो जाने पर बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेट और न्यूनतम 8 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। बीते एक सप्ताह से यह तापमान टिका हुआ है। जिले में गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह 11 बजे तक हल्का कोहरा और आसमान में बादलों को होने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। खासकर बच्चे और बुजुर्ग ठण्ड के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। वहीं 11 बजे के बाद धूप हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीते चार दिनों से पूरे दिन कोहरे होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। इससे सुबह दस बजे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.