अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़। अलीगढ़ में अत्यधिक कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक परिषदीय, शासकीय, मान्यता प्राप्त समेत सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूल कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया है। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की थी। दोनों ही संगठनों से मांग पर स्वीकृत मिलने पर विभाग का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.